[mur_login_icon]

शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशध्यक्ष अलमदार हुसैन को डॉक्टरों ने किया सम्मानित

सुलतानपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन को उनके द्वारा किए जा रहे रक्तदान एवं जनसेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ भारत भूषण व स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश चन्द्र गुप्ता तथा डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रभारी रक्त केन्द्र द्वारा प्रदान किया गया।

अलमदार हुसैन ने कहा कि उनकी संस्था आगे भी रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top