
श्री अग्रसेन कन्या पी .जी. कॉलेज, वाराणसी में दिनांक 10. 04.2026 को शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई। शिक्षक संघ की बैठक का प्रारंभ निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अपर्णा शुक्ला के स्वागत भाषण से हुआ। तत्पश्चात निवर्तमान महामंत्री डॉ.नंदिनी पटेल ने पूर्व शिक्षक संघ की उपलब्धियों को बताया। डॉ नंदिनी पटेल ने शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के नवगठन हेतु सदस्यों का नाम प्रस्तावित किया ।प्रस्तावित सदस्यों के नाम को शिक्षक संघ के समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति के साथ स्वीकार कर लिया गया। शिक्षक संघ की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ पूनम राय, महामंत्री श्रीमती शोभा प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ साधना यादव, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी मधुर ,संयुक्त मंत्री डॉ.बंदनी , कार्यकारिणी सदस्य में डॉ अपर्णा शुक्ला ,डॉ सुधा यादव एवं डॉ पूजा राय का चुनाव किया गया। सभी सदस्यों ने अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करने का आश्वासन दिया। नवगठित शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह एवं सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के सम्मानित सदस्य प्रो अनीता सिंह, प्रो. कुमुद सिंह, प्रो आकाश, प्रो. दुष्यंत सिंह, प्रो मृदुला व्यास, डॉ सरला सिंह, श्रीमती दिव्या पाल, डॉ सोनम चौधरी, डॉ सुमन सिंह, श्रीमती मेनका सिंह, डॉ श्रृंखला,डॉ प्रिया भारतीय, डॉ सुनीता सिंह, डॉ रजनी सिंह, डॉ अंजलि त्यागी, डॉ वेणु वनिता इत्यादि उपस्थित रहे।