श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन

श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी में दिनांक 03.02.2026 को डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विकास गौरव प्रशिक्षक डिजिटल मार्केटिंग ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट वाराणसी ने छात्राओं को इस विषय में प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी डिजिटल क्रांति की शताब्दी है । इंटरनेट मोबाइल तकनीक कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI क्लाउड कंप्यूटिंग और डाटा एनालिटिक्स ने विश्व को एक डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड में परिवर्तित कर दिया है। डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड का सबसे बड़ा प्रभाव आर्थिक विकास पर पड़ा है। ई कॉमर्स ऑनलाइन बैंकिंग इसके प्रमुख उदाहरण हैं। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी डिजिटल ग्रोथ ने क्रांति लाई है। वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म आय का एक अच्छा माध्यम भी बना हुआ है। इसीलिए युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त होना चाहिए जिससे वो अपने किसी भी कार्य को और अधिक व्यवस्थित रूप से एवं अच्छे ढंग से कर पाएंगे। इस कार्यशाला में प्रो. अनीता सिंह डॉ.अपर्णा शुक्ला डॉ. नंदिनी पटेल डॉ.श्रृंखला डॉ.पूजा राय डॉ. विभा अग्रवाल एवं डॉ भावना शर्मा इत्यादि प्राध्यापकों एवं अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं डिजिटल ग्रोथ के विषय में जानकारी प्राप्त की।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top