श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

 

श्री अग्रसेन कन्या पी जी कॉलेज में दिनांक 03.02.2926 को मनोविज्ञान विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने दूरभाष द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में अपने विषय में गहन अध्ययन एंव रचनात्मक क्षमता का विकास करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिता न केवल ज्ञान में वृद्धि करती है बल्कि सीखने की क्षमता एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे बी ए षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता उनके विषय के प्रश्नपत्रों से संबंधित थे।इस प्रतियोगिता में बुलानाला एंव परमानन्दपुर की लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बुलानाला परिसर में शताक्षी दूबे प्रथम द्वितीय क्रमश:रोशनी खानम एवं सबा तथा तृतीय स्थान पर तन्जीम फातमा थी। परमानन्दपुर में तनु पान्डेय प्रथम द्वितीय रुबी सिंह एंव सानिया पटेल तथा तृतीय स्थान सुहानी पटेल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ आराधना श्रीवास्तव एकता रंजन प्रियंका बेबी गुप्ता अजय श्रीवास्तव एंव काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top