श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।


श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 01.03. 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा बायोगैस सोलर इंटीग्रेशन माइक्रोबियल फ्यूल सेल बायो फिल्ट्ररेशन बायोफर्टिलाइजर हाइड्रोपोनिक सीवेज वेस्टवाटर ट्रीटमेंट इंडस्ट्रियल वेस्टवाटर ट्रीटमेंट, डीएनए रैपलिकेशन पर वर्किंग मॉडल बनाया गया। शिक्षकों द्वारा छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और उनके बनाए गए मॉडल की सराहना की गई। जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ विभा अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने पक्ष में एआई की उपयोगिता एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में अपने विचार रखे।विपक्ष में छात्राओं ने जोर देकर एआई से रोजगार में कमी आने एवं ऊर्जा की अधिकतम खपत तथा इससे उत्पन्न नये सामाजिक संरचना से पनपने वाले नये खतरों से भी आगाह किया। 16 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ जेपी शर्मा और डॉ विनोद उपाध्याय रहें। पक्ष में सुफिया परवीन प्रथम, जोया वर्मा द्वितीय एवं अंजलि मिश्रा तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं विपक्ष में विशाखा साह प्रथम, चांदनी जायसवाल द्वितीय एवं तेजश्विनी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजना मिश्रा एवं गुनगुन सेठ को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रो आकाश ने एआई के सामाजिक एवं आर्थिक लाभ एवं हानि के बारे में छात्राओं को बताया। डॉ संगीता श्रीवास्तव एवं प्रो आकाश ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीषा श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन भौतिकी विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ शुभा सक्सेना द्वारा किया गया।प्रदर्शनी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ पिंकी त्रिपाठी, डॉ शिवानी सिंह, डॉ आभा श्रीवास्तव, डॉ वंदना, डॉ बद्री विशाल तथा छात्राएं उपस्थित रही

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top