संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी (सारा) के विद्यार्थियों ने बढ़ाया वाराणसी का गौरव।

 

वाराणसी, होलापुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सारा संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी, होलापुर, वाराणसी के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के मेधावी छात्र राम तिवारी ने सीबीएसई श्रेणी में उत्तर प्रदेश राज्य में तृतीय स्थान (स्टेट Rank-3) प्राप्त कर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उत्कृष्ट सफलता के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि सम्पूर्ण वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है।

इसी क्रम में विद्यालय के एक अन्य प्रतिभाशाली छात्र प्रशांत पाण्डेय ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड परीक्षा में GEN-EWS श्रेणी में अखिल भारतीय रैंक 213 प्राप्त कर वाराणसी जनपद में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। साथ ही विद्यार्थियों के माता-पिता के निरंतर सहयोग, विश्वास एवं प्रोत्साहन तथा विद्यालय के शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।

विद्यालय की प्रबन्ध निदेशिका डॉ दिव्या सिंह ने बच्चों को उनकी उपलब्धियों पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,

“मास्टर राम तिवारी एवं मास्टर प्रशांत पाण्डेय की उपलब्धियाँ यह सिद्ध करती हैं कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”

संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती रहेगी।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top