
वाराणसी आज दिनांक 12 मई दिन मंगलवार को संम्पूर्णानंद आयुर्वेद हास्पिटल मे वाराणसी व्यापार मंडल के द्वारा आयुर्वेद हास्पिटल 21 कुर्सियां और 700 लिटर फिनायल और टॉयलेट क्लीनर आयुर्वेद चिकित्सालय को दिया गया। चिकित्सालय की अधीक्षक प्रभारी और डॉ० पूनम द्विवेदी एवं डॉ० भगवान दास की उपस्थिति मे आज कुर्सियां और साफ- सफाई का सामान भी सौपा गया और आगे भी चिकित्सालय मे जरूरी सामान देते रहने का व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया और आयुर्वेद हॉस्पिटल मे फ्री मरीजों क़ो देखा जाता है फ्री अड्मिशन होता है फ्री खाना भी दिया जाता है। जैसा की हमको पता लगा की यहां कोई सरकारी ऐड नहीं आती हम व्यापार मण्डल वाले आयुष मन्त्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु से अनुरोध करते है की एक बार आपका ध्यान इस हॉस्पिटल पर पड़ जाए तो डॉक्टरों का हौसला और बढेगा। और मरीजों क़ो सुविधा ज्यादा से ज्यादा मिल पायेगी डॉ भगवान जी नें कहा की कोई भी भूत प्रेत वाले चीजों मे न जाये न हीं पैसा बर्बाद करे और पानी क़ो चार्ज करके देते है देते समय स्वाद दूसरा और चार्ज के बाद स्वाद दूसरा और उस पानी की एक खासियत है उसमें कोई भी चीज नहीं मिलते केवल ऊपर से सकती है जो सारी नेगेटिव ऊर्जा को खत्म कर देते हैं। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्घा साथ महामंत्री कविंद्र जायसवाल,डॉ संजय सिंह, डॉ भगवान राजीव वर्मा,अरविंद जायसवाल, सुजीत वर्मा,प्रिया अग्रवाल, खुर्शीदा बेगम,शाहिद सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण मौजूद थे।