Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 721

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 787

Deprecated: Optional parameter $name declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1040

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1076

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1128

Deprecated: Optional parameter $id declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-gallery.php on line 296
संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की मंडलीय शाखा वाराणसी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। -

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की मंडलीय शाखा वाराणसी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

वाराणसी 26 मार्च, 2026 संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उ०प्र० के आ‌ह्वान पर समिति की मण्डीय शाखा वाराणसी की एक बैठक आज दिनाँक 25 मार्च, 2026 को प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक शास्त्री घाट, निकट कचहरी, वाराणसी पर इं० एस० डी० मिश्र, मण्डलीय संयोजक, वाराणसी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसका संबालन अवध नारायन पाण्डेय, जिला संरक्षक द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर इं० शमसुल आरेफिन, प्रा० संरक्षक, उ०प्र०पेंशनर्स कल्याण संस्था व ३० आर०पी० मिश्र, मण्डल संरक्षक संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति, वाराणसी उपस्थित रहे। उक्त के अतिरिक्त बैठक में समिति से सम्बद्ध वाराणसी में विद्यमान अधिकांश घटक संघों जैसे

उ०प्र० पेंशनर्स कल्याण संस्था, सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ, उ०प्र०, विद्युत पेंशनर्स परिषद, उ०प्र० सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद, उ०प्र० राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद, कामर्शियल टैक्स रिटा०. आफिसर्स एसोसिएशन, उ०प्र०, पी०सी०एस० रिटायर्ड आफीसर्स एसोसिएशन पी०डी०एस० रिटायर्ड आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उ०प्र०, सेवानिवृत्त सिंचाई अभियन्ता कल्याण संघ आदि के पदाधिकारियों सदस्यों ने भारी संख्या में भागीदारी की। वित्त विधेयक 25 मार्च 2025 वैलिडेशन एक्ट 2025 पारित हुए 01 वर्ष पूर्ण होने पर उसके विरोध में कार्यक्रम में उपस्थित सभी पेंशनर्स ने काली पट्टी बाँधकर विरोध दिवस/काला दिवस मनाया। बैठक में वक्ताओं द्वारा कहा गया कि भारत सरकार द्वारा आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग का गठन तथा अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ-साथ संदर्भित राजपत्र में आयोग के विचारार्थ विषय निर्धारित किये गये है। विन्दु सं०-2क में केन्द्र के कर्मचारियों सहित अन्य क्षेत्रों के कर्मचारियों का उल्लेख है, परन्तु किसी भी क्षेत्र के पेंशनर के सम्बन्ध में राजपत्र में कोई उल्लेख नही है, जो केन्द्रीय पेंशनरों के साथ-साथ राज्यों के पेंशनरों के लिए चिन्ता का विषय है, जबकि पूर्व में सांतवें वेतन आयोग तक के गठन में विचारार्थ विषयों में पेंशनरों का स्पष्ट उल्लेख होता रहा है। वैलिडेशन एक्ट 2025 को वापस लेने हेतु पेंशनरों द्वारा दिनाँक 23.06.2025 व दिनाँक 17.12.2025 को प्रधानमंत्री, भारत सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा चुका है किन्तु विचार न किये जाने के कारण आज दिनाँक 25.03.2026 को प्रधानमंत्री, भारत सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से वैलिडेशन एक्ट 2025 वापस लिये जाने हेतु संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति, उ०प्र० द्वारा पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौपा गया। वाराणसी में बैठक समाप्ति के पश्चात् जुलूश के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय तक पेंशनर्स जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बैठक को सर्वश्री इं० शमसुल आरेफिन, इं० आर० पी० मिश्र, डा० सुधाकर मिश्र, डा० रामानन्द दीक्षित, रामा यादव, इं. डी० एल० श्रीवास्तव, डा० परमहंस मिश्र, इं.एस.एन. मणि, नागेन्द्र सिंह, इं० ए०के० वर्मा, हीरालाल, अवधेश मिश्र, एस० एस० श्रीवास्तव, यू०पी० सिंह, इं० हरिशंकर यादव, अमरदेव, प्रभाकर दुबे, शिव प्रकाश, वी.एन. त्रिपाठी, दयाशंकर सिंह यादव, लल्लन सिंह, नागेन्द्र सिंह, रामचन्द्र गुप्ता व श्रीमती शैलकुमारी आदि ने सम्बोधित किया।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top