
संस्कृत शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचकर नवागत उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं वाराणसी मंडल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप निरीक्षक परमानंद सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वपूर्ण योजनाओं में सम्मिलित संस्कृत भाषा एवं संस्कृत विद्यालयों के हित में वे हर संभव प्रयास करेंगे तथा इस कार्य में शिक्षकों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित शिक्षकों ने भी संस्कृत शिक्षा के विकास एवं विद्यालयों की उन्नति के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. संजय सिंह गौतम, चंद्रसेन दुबे, डॉ. सत्येंद्र मिश्र, वरुण दुबे, कमलेश उपाध्याय इत्यादि लोग सम्मिलित रहे।