मौके से उच्च अधिकारियों से बात कर हत्या में शमिल आरोपियों को जल्द पकड़ने का दिया निर्देश
परिवार को दी आर्थिक सहायता कहां जब जरूरत होगी हमेशा खड़ा मिलूंगा
जयसिंहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के करिया बझना गांव निवासी चंदन शर्मा पुत्र राम दौर शर्मा जी के हत्या की सूचना प्राप्त हुआ थी उसी दिन से फोन के माध्यम से जिला अधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक के साथ साथ पीड़ित परिजनों से सम्पर्क बनाए रखा था आज विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर सबसे पहले मृतक चंदन शर्मा जी के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी कि इस दुःख कि घड़ी में हम आपके साथ है।फोन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से बात कर हत्या में लिप्त अपराधियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया साथ ही साथ पीड़ित परिवार को यह विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द हत्या में शामिल रहे सभी अपराधी पकड़े जायेंगे एवं उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि जायेगी जिससे भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम न दें और आपको न्याय दिलाया जाएगा पीड़ित परिजनों को 50000 रूपया का आर्थिक सहयोग किया एवं आगे हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया!