
वाराणसी 23 फरवरी। आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे बाबा जी की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर इनके जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित पार्टी के नेताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए इनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि संत गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र में हुआ था और 20 दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ। वे एक महान समाज सुधारक संत और स्वच्छता के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अंधविश्वास छुआछूत और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया। संत गाडगे बाबा ने शिक्षा और स्वच्छता को समाज सुधार का मूल आधार बताया। संत गाडगे बाबा स्वयं गांव गांव जाकर सफाई अभियान चलाते थे। वे लोगों को स्वच्छता शिक्षा और समानता का संदेश देते थे। उन्होंने धर्मशालाओं छात्रावासों और विद्यालयों की स्थापना कर गरीब तथा वंचित वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन सादगी सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं संचालन गोपाल पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव लालमन राजभर रामकुमार यादव नंदलाल कन्नौजिया धर्मवीर पटेल दुर्गा यादव राजेंद्र प्रसाद करीमुल्ला अंसारी विनोद सिंह अयाज खान विजय कन्नौजिया राजू यादव विनोद शुक्ला आदि लोगो ने विचार व्यक्त किये।
संतोष यादव बबलू एडवोकेट प्रवक्ता
मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी वाराणसी।