सपा कार्यालय अर्दली बाजार में राजमाता अहिल्याबाई की 301वीं जंयती मनायी गयी।

वाराणसी 31 मई। आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में राजमाता अहिल्याबाई जी की 301वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। वे 28 वर्षों तक शासन करती रही और न कभी युद्ध हुआ न अकाल पड़ा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि वह एक कुशल प्रशासक थीं और कभी युद्ध में पराजित नहीं हुईं। उन्होंने धर्म, संस्कृति और पुरुषार्थ के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 1780 में उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।
संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव “बबलू” एडवोकेट ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में बेहतर न्यायिक प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, विधवाओं को संपत्ति में अधिकार, महिलाओं को अपनी बात राज दरबार में निःसंकोच करने का अधिकार दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं संचालन संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री आनंद मोहन गुड्डू, उमेश प्रधान, पूजा यादव, गोपाल पाण्डेय, धर्मेंद्र यादव सिंटू, डॉ. दिलशाद अहमद, मोतीलाल, रामकुमार यादव, चंद्रशेखर सिंह, रामसिंह भारद्वाज, सुरेश पाल, रतन सोहबतिया, राजेंद्र प्रसाद, संजय पहलवान, आलोक सौरभ पाण्डेय, धर्मवीर पटेल, प्रिंस कुमार, महावीर प्रसाद, अयाज खान, अफसारुल हक व विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किये।
संतोष यादव बबलू एडवोकेट
प्रवक्ता मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी वाराणसी।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top