सपा नेता एवं मोस्ट कल्याण निदेशक श्यामलाल निषाद ने लंभुआ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

शिक्षा-स्वास्थ्य,विद्युत एवं महंगाई को लेकर भाजपा पर बोला तीखा हमला

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर कर रहा हूं चुनाव की तैयारी:श्याम लाल निषाद

लम्भुआ, सुल्तानपुर। मोस्ट कल्याण के निदेशक एवं शिक्षक श्यामलाल निषाद ने लम्भुआ के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन करने के बाद वह लम्भुआ विधानसभा में चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।

श्यामलाल निषाद ने कहा कि अखिलेश यादव ने लम्भुआ जाकर चुनाव की तैयारी करने को कहा है। उसी निर्देश पर वह गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों और सपा सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं।

भाजपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षा महंगी कर स्कूल बंद कर दिए। स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है,विद्युत व कानून व्यवस्था ध्वस्त है और महंगाई चरम पर है। डीजल-पेट्रोल-गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

लम्भुआ से टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह टिकट के लिए नहीं आए हैं। अखिलेश यादव का आशीर्वाद लेकर जनता की सेवा और पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। जनता और अखिलेश यादव का आशीर्वाद मिला तो शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था उनकी प्राथमिकता होगी।

सपा में गुटबाजी के सवाल पर बोले कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सपा से ही लम्भुआ से जितेंद्र वर्मा ‘बाजीगर’ व पूर्व विधायक संतोष पांडेय भी तैयारी कर रहे हैं,इस पर कहा कि पार्टी जिसे कहेगी व टिकट देगी वही चुनाव लड़ेगा, हम सब मिलकर भाजपा को हराकर अखिलेश को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493