सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का वाराणसी आगमन पर सपाजनों द्वारा जोरदार स्वागत

पार्टी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के घर मांगलिक कार्यक्रम में हुए शामिल।

वाराणसी 3 फरवरी आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल इलाहाबाद से सड़क मार्ग द्वारा गोपीगंज औराई होते हुए सायं 4:00 बजे रखौना राजातालाब रिंगरोड पहुंचें जहाँ पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात वे पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के घर उनके बेटी के हल्दी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। शादी 5 फरवरी को होनी है उस दिन उनका बरेली में कार्यक्रम लगा हुआ है इसी कारण आज ही आकर बिटिया को अपना आशीर्वाद दिया। मौके पर बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहां उपस्थित प्रेस के लोगो को बताया कि अहिल्याबाई होलकर प्रकरण में सोसल मीडिया पर दिखाई गई सही तस्वीर को ए आई जनित बताया जाना तथ्यों से परे है। भाजपा झूठी पार्टी है इसके नेता रात दिन झूठ बोलते है। यदि अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा नहीं टूटी है तो वहां से कहा गायब हो गयी और लोगों को वहां जाने से रोका क्यों जा रहा है। उपस्थित संगठन के लोगो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि एस आई आर के तहत जमा हो रहे फार्म 6 तथा फार्म 7 की निगरानी करते रहे। गलत नाम जुड़ न पाए और सही नाम कट न पाए। इसके उपरांत सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ चले गए।

उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उदय लाल मौर्या आत्माराम यादव आनंद मौर्या जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ई. आर एन यादव प्रदीप जायसवाल विष्णु शर्मा पूजा यादव उमेश प्रधान महेंद्र पाल पिंटू रामसिंह यादव बाबूलाल यादव पखंडी बिंद शशी यादव विद्या भारती चंद्रशेखर सिंह डॉ. अजय चौरसिया दिलशाद अहमद डिल्लू संतोष प्रधान दर्शन यादव आनंद पटेल धर्मेंद्र कन्नौजिया संतोष पाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top