एस आई आर में लगे रहे बीएलए व कार्यकर्ता: सुजीत

वाराणसी 3 फरवरी आज समाजवादी पार्टी वाराणसी द्वारा एस आई आर समीक्षा के तहत सारनाथ रिंगरोड के पास सिंहपुर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी से आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्म दिन सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धुम धाम के साथ मनाया। सांसद धर्मेन्द्र यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 250 गरीब असहाय एवं जरूरत मंदो में कम्बल वितरित किया गया औऱ विराट बिरहा दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आनन्द यादव ने आये हुए सभी अतिथियो का स्वागत अंगवस्त्रम पहनाकर किया।
कार्यक्रम के मुख्य उपस्थित जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा है कि जिले में चल रहे एस आई आर के तहत जमा किए जा रहे फार्म नम्बर 6 एवं 7 पर विशेष रूप से निगरानी रखने की जरूरत है। भाजपा द्वारा वोटर लिस्ट में छेड़ छाड़ किया जा रहा है इसलिए सभी लोग इस बात का ध्यान रखें कि गलत नाम जुड़ने न पाए और सही नाम कटने न पाए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. लक्ष्मण यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार द्वारा नफरत की राजनीति की जा रही है शिक्षा रोजगार का बजट घटा दिया गया है। और रात दिन झूठ बोला जा रहा है।युवाओं के पास रोजगार नहीं है। लेकिन हिंदुस्तान का युवा अब जाग चुका है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य डॉ० ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट आनंद मोहन गुड़डू राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव उमेश प्रधान आकाश मौर्या सुनील यादव अक्षय प्रधान रामधारी यादव बालकिशुन पटेल अखिलेश यादव धर्मेन्द्र यादव भाला लखेन्द्र राजभर सुनील मिश्रा जितेंद्र पटेल जित्तु पन्ना प्रधान बंटी यादव अजय राजभर व आर्यन कुमार उपस्थित रहे।
संचालन लालमन राजभर एवं धन्यवाद ज्ञापन आनंद यादव ने किया ने किया।