समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर कथित अश्लील टिप्पणी को लेकर जिले की राजनीति में उबाल आ गया है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर कथित अश्लील टिप्पणी को लेकर जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। मामले को लेकर सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी चारु निगम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।पूर्व विधायक अरुण वर्मा और सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा अखिलेश यादव की बेटी को सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने का प्रयास किया गया है।सपा नेताओं ने इसे राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन की जानकारी शासन स्तर तक पहुंचाई जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष पल्लव खेतान, नगर अध्यक्ष राजीव चौधरी,उमाकांत यादव समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मुद्दे को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top