समाज को एकजुट करने का पुरुषों व मातृशक्तियो ने लिया संकल्प :-प्रकाश जायसवाल।

वाराणसी/सालासर राजस्थान मे आज जायसवाल क्लब की 9वाँ राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन हुआ सम्पन्न कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल विशिष्ट अतिथि विधायक प्रकाश चंद्र ओबरा (बिहार) रहे सालासर राजस्थान में स्वजातीय समाज के तमाम महिलाओं पुरुषों का जमावड़ा रहा। मनोज जायसवाल जी ने कहा कि आज समाज के लोगों ने वीरों की धरती राजस्थान सालासर बालाजी धाम में देश के 26 प्रदेशों से आप सभी ने पहुँच कर समाज को जगाने का जो कार्य किया हैं उसके लिए मैं नि:शब्द हूँ समाज को जगाने का मेरा संकल्प तभी पूरा होगा जब जाति जनगणना में हम सभी कलाल,कलवार,कलार दर्ज कर समाज का अधिकार समाज को दिला दें। और उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि मेरे जीवन की आखिरी सांस भी समाज हित के लिए समर्पित हैं उन्होंने समाज सेवी जायसवाल क्लब के भामाशाह दीपक गोविंद जायसवाल नागपुर वालें का दिल से आभार प्रकट किया कि हम सभी समाज सेवकों की रीढ़ की हड्डी बनकर निस्वार्थ भाव से खड़े रहतें हैं विशिष्ट अतिथि विधायक प्रकाश चंद्रा ने आए हुए समाज के सभी लोगों का उत्साह वर्धन किया समाज को एकजुट होने के अनुरोध के साथ ही मनोज जायसवाल के अथक प्रयासों की सराहना किया।

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने बतलाया कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में इन लोगों को जिम्मेदारी दी गई युवा क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द जायसवाल ,युवा क्लब उ०प्र०प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ,पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल प्रदेश महासचिव राजीव जायसवाल,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा, राष्ट्रीय सचिव हृदय नारायण जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मण जायसवाल जी, राष्ट्रीय सचिव सुधीर जायसवाल, वाराणसी कैन्ट विधान सभा अध्यक्ष हेमन्त जायसवाल को शपथ दिलाया गया समाज हित के लिए नि स्वार्थ भाव से समाज को जोड़ने का काम अपने प्रदेशों में करेंगे प्रकाश जी ने कहा कि आज देश में अपने समाज के तकरीबन 18 करोड़ लोगों की जनसंख्या हैं अब समय आ गया हैं कि हम एकजुट एकमंच से अपनी आवाज उठाएं और जनगणना में अपनी भागीदारी दर्ज करा के सरकार के हर योजनाओं में चाहे वो सरकारी कार्य हो या चुनाव सभी जगहों पर हमारी भागीदारी सुनिश्चित हो वहीं उन्होंने कहा कि इस समारोह के प्रथम दिन शुभारंभ सत्र सहित मातृशक्ति को समर्पित रहा और दूसरे दिन संयुक्त रूप से राष्ट्रीय चर्चा यह दर्शाता है कि जिस तरह जीवन की गाड़ी बिना दो बराबर के पहिए के अधूरी हैं। राष्ट्रीय महासचिव हरीश कलार जी ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने किया धन्यवाद ज्ञापन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा जी ने दिया अतिथियों का स्वागत महिला क्लब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीला सुहालका राष्ट्रीय महासचिव सोनिया जायसवाल जी सहित क्लब की सभी मातृशक्तियों ने किया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top