समृद्धि प्रेरणा महिला संकुल समिति भगवानपुर की वार्षिक आम सभा का बैठक हुआ सम्पन्न।

हरहुआ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समृद्धि प्रेरणा महिला संकुल समिति भगवानपुर की वार्षिक आम सभा रविवार को भगवानपुर संकुल समिति कार्यालय के बगल में 2025 -26 का किया गया।

वार्षिक आम सभा का शुभारंभ ग्राम पंचायत घमहापुर प्रधान पवन कुमार सिंह,जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह, कृष्ण मोहन मिश्रा ,एवं ब्लॉक से ब्लॉक मिशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला व उत्कर्ष राव के द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।

जिला मिशन प्रबंधक एस0 के0 सिंह ने कहा कि लोन मुख्य रूप से महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने का सरल एवं सहज तरीके से उपयोगी है जिससे दीदी अपना आजीविका संवर्धन हेतु अनेक योजना का लाभ लेते हुए कार्य कर सकती हैं। साथ ही सीसीएल आर एफ सी आई एफ के लोन से भी कार्य कर सकती हैं और अपने आजीविका को बढ़ा सकती हैं। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के द्वारा नए-नए उत्पादों को तैयार कर हमारे 32 सी एल एफ के प्रेरणा मार्ट के माध्यम से अपने उत्पादों को बेच सकती हैं।

बीएमएम ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला ने स्वच्छता की शपथ दिलाई साथ ही एक पेड़ मां के नाम पर 200 औषधि पौधे समूहों की महिलाओं को दिए गए। समूह की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सशक्त करने एवं वार्षिक आमसभा की रिपोर्ट पर चर्चा कर एनआरएलएम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य कर रही समूहों को मोमेंट्स और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नए पदाधिकारी का चुनाव किया गया।

आजीविका सखी राजकुमारी द्वारा सब्जियों के बीजों का विभाग के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा कर निःशुल्क लेने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता सभी सीएलएफ की पदाधिकारी व समूह सखी, आजीविका सखी,बैंक सखी, के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक मिशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला, उत्कर्ष राव,अध्यक्ष राधिका, सचिव निशा कोषाध्यक्ष महिमा ,लेखपाल लीलावती देवी, समूह सखी, राधा मौर्या , नीतू देवी , प्रमिला देवी, चंचल देवी मालती देवी आजीविका सखी राजकुमारी बैंक सखी निशा, व समूहों की अन्य सदस्य सुशीला ,मालती देवी , मनोरमा देवी , व सीएलएफ के सदस्य का पूर्ण योगदान रहा।

अंत में अध्यक्ष राधिका दीदी के द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493