सम्मान समारोह एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ। 

नवोदय तथा अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बच्चों का हुआ सम्मान।

प्राथमिक विद्यालय लहिया ब्लॉक आरजीलाइंस पर नवोदय तथा अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बच्चों का सम्मान समारोह तथा स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया श्रीमती पूनम मौर्या ने की। उन्होंने नवोदय में चयनित छात्र कृष्णा पाल तथा अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रा महिमा को सम्मानित कर उपहार भेंट किया। उन्होंने अभिभावको तथा ग्राम वासियों से अपील की कि जब सरकार इतनी सुविधा तथा इतने अच्छे शिक्षक दे रही है तो आप सभी इन विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा अध्यापक अजय कुमार की ही वजह से आज यह बच्चे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

डायट प्रार्चाय उमेश कुमार शुक्ल ने शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा बच्चों के सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने पर जोर दिया। प्रतियोगी परीक्षाओं के नोडल शिक्षक अजय कुमार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह अपने विद्यालय के साथ-साथ जिला, प्रदेश तथा देश भर के बच्चों को अपने यूट्यूब चैनल नव शिक्षण तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पढ़ा रहे हैं उनका भविष्य सवार रहे हैं। सभी शिक्षकों को इनसे प्रेरणा देनी चाहिए।

आरजीलाइंस ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव विद्यालय की इस उपलब्धि पर खुशी जहर की तथा बताया कि पिछले वर्ष भी यहां से तीन बच्चों का चयन सर्वोदय विद्यालय में हुआ था। इनके द्वारा बनवाए गए ज्ञान और मस्ती की सभा का नया बैनर जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय तथा डायट प्राचार्य महोदय के द्वारा अनावरण किया गया। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने सरकारी विद्यालयों की उपलब्धियां बताई तथा आज से 3 साल पूर्व अध्यापक अजय कुमार द्वारा इस स्कूल की प्रियंका के विद्याज्ञान स्कूल में चयन की बात भी बताई।

नोडल शिक्षक अजय कुमार ने सभी को धन्यवाद देते हुए यह सूचित किया कि पहले नवोदय में मात्र एक या दो सरकारी विद्यालयों का के बच्चों का चयन हो पता था नोडल शिक्षक बनने के बाद बहुत बड़ा बदलाव दिखने लगा है। अभी तक का सर्वाधिक 16 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 में इस बार हुआ है। कार्यक्रम में प्रधान बृजेश, पूर्व प्रधान चिंटू सिंह, जे पी सिंह,अरविंद सिंह, प्रीति सिंह, कमलेश गिरी, संतोष पांडे, जयशंकर पाल, राम कार्तिक पटेल तथा समस्त ग्रामवासी बच्चे उपस्थित रहे

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top