
वाराणसी। सारनाथ पार्किंग परिसर में ईएसआईसी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सफल आयोजन में लगभग 225 लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ उठाया। शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित लोगों का ब्लड प्रेशर और ब्लड टेस्ट किया गया तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। कार्यक्रम की सफलता में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट समन्वय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड अनुज भाटी,नवल मिश्रा,एचआर प्रत्यूष सिंह,राजेश सिंह,पंकज विजय,दुर्गेश,मेंटेनेंस टीम से देवेंद्र,कुंदन,विजयत,सुपरवाइजर कमलेश यादव,जोनल प्रभारी शुभम श्रीवास्तव,सुपरवाइजर इंद्रजीत एवं विजय सहित कई सहयोगी मौजूद रहे। सभी के समर्पण,सहयोग और टीमवर्क के चलते यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं संपूर्ण देखरेख एचआर प्रबंधक प्रत्यूष सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक की गई,जिसने इस शिविर को एक आदर्श सामाजिक पहल के रूप में स्थापित किया।