सीए रश्मि केसरवानी आईसीएआई की राष्ट्रीय समिति में आमंत्रित सदस्य नामित।

वाराणसी की वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए रश्मि केसरवानी को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति (Women & Young Members Excellence Committee) में परिषद वर्ष 2026-27 के लिए आमंत्रित सदस्य (Invitee) के रूप में नामित किया गया है।

यह नामांकन ICAI के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी द्वारा किया गया है। संस्थान ने विश्वास व्यक्त किया है कि सीए रश्मि केसरवानी का अनुभव एवं विशेषज्ञता समिति की गतिविधियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

सीए रश्मि केसरवानी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए ICAI नेतृत्व एवं केंद्रीय परिषद सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे समिति के माध्यम से महिला एवं युवा सदस्यों के सशक्तिकरण, पेशेवर विकास तथा संस्थान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सक्रिय योगदान देने का प्रयास करेंगी।

चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे से जुड़े लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493