सुलतानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग असामयिक घटनाओं के बाद विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने मानवता का परिचय देते हुए शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कराई

सुलतानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग असामयिक घटनाओं के बाद विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने मानवता का परिचय देते हुए शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कराई। उनके निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने रविवार को संबंधित गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद सौंपी और सांत्वना दी।विकासखंड कुड़वार के ग्राम सभा जूड़ूपुर शहाबागंज बाजार निवासी शान मोहम्मद के पुत्र अरबाज की लखनऊ के इकाना हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया था। उसी क्रम में रविवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान रियाज अहमद विधानसभा महासचिव, गुलाम अब्बास, प्रदीप अग्रहरि प्रधान, वकील अहमद प्रधान, साहिल खान, रघुनाथ यादव, इजहार अहमद, दोस्त मोहम्मद, रिजवान सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।वहीं विकासखंड दूबेपुर के ग्राम पंचायत नोनरा में लक्ष्मी नारायण कश्यप के पुत्र सूरज कुमार की सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना की सूचना पर विधायक ताहिर खान ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की थी। रविवार को उनके निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर हकीमुल्लाह प्रधान, संत कुमार बीडीसी, दीपक प्रधान प्रतिनिधि, सनी यादव युवा नेता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top