सुलतानपुर।पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

सुलतानपुर।पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई को प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए।पुलिस प्रशासन की इस नई व्यवस्था में तकनीक का उपयोग कर शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि फरियादियों को अनावश्यक दौड़ न लगानी पड़े और हर शिकायत का निष्पक्ष समाधान किया जाए।पुलिस अधीक्षक की इस पहल को आमजन के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है,जिससे पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों मजबूत होंगी।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top