सुलतानपुर। नगर पंचायत कोड़रीपुर में आउटसोर्सिंग के माध्यम से मैनपावर सप्लाई के लिए जीईएम पोर्टल पर जारी टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का मामला सामने आया है।

सुलतानपुर। नगर पंचायत कोड़रीपुर में आउटसोर्सिंग के माध्यम से मैनपावर सप्लाई के लिए जीईएम पोर्टल पर जारी टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का मामला सामने आया है। बोगस एजेंसियों को तकनीकी बिड में क्वालीफाई करने का आरोप लगाते हुए कई फर्मों के प्रोपराइटरों ने जिलाधिकारी सुलतानपुर से शिकायत कर जांच की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निविदा की शर्तों में स्पष्ट रूप से पिछले तीन वर्षों का टर्नओवर प्रमाण पत्र, यूडीआईएन नंबर सहित सीए द्वारा प्रमाणित बैलेंस शीट, आयकर रिटर्न तथा कम से कम 80 प्रतिशत कर्मचारियों का संस्था के पेरोल पर होना अनिवार्य किया गया था। इसके बावजूद एक ऐसी संस्था को तकनीकी बिड में क्वालीफाई कर दिया गया, जिसका पंजीकरण 28 फरवरी 2026 को हुआ है। ऐसे में तीन वर्षों के अभिलेख प्रस्तुत करना संभव नहीं है।शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शासनादेश में एमएसएमई को कुछ शर्तों में छूट का प्रावधान है, लेकिन नियमों की अनदेखी कर एक संस्था को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से तकनीकी बिड में शामिल संस्थाओं के अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मामले को लेकर नगर पंचायत कोड़रीपुर की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493