[mur_login_icon]

सुलतानपुर। विधानसभा क्षेत्र 187 इसौली के अंतर्गत भाजपा मंडल बल्दीराय की मासिक बैठक पंचायत भवन बहुरावा में मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई

 

सुलतानपुर। विधानसभा क्षेत्र 187 इसौली के अंतर्गत भाजपा मंडल बल्दीराय की मासिक बैठक पंचायत भवन बहुरावा में मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों,बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी चन्दन नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।बैठक के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायत भवन परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नीम का पौधा रोपित किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री युवा मोर्चा शौर्य वर्धन सिंह, मंडल महामंत्री पंकज शुक्ल, उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, माखन लाल, मंडल मंत्री राजेश शुक्ला, रामदास, राकेश वर्मा, रंजीत प्रजापति, विजय तिवारी, संदीप पांडेय, रमाकांत मिश्रा, नन्हे लाल यादव, अभिषेक अग्रहरी, जय किशोर दुबे, आनंद मोहन श्रीवास्तव, राकेश मौर्य, हरि प्रसाद निषाद, दिनेश दुबे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top