
जनपद में सुरक्षित बैंकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुलतानपुर पुलिस द्वारा एक व्यापक ‘बैंक चेकिंग’ और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम के कुशल निर्देशन में आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम (ATM) और उनके आस-पास के क्षेत्रों में सघन जांच-पड़ताल की।

• सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: पुलिस टीमों ने बैंकों के भीतर और बाहर लगे सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी (CCTV) कैमरों और सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी को परखा।
• संदेहियों से पूछताछ: बैंक परिसर और उसके आस-पास बिना किसी ठोस कारण के मंडराने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे कड़ी पूछताछ की गई।
• वाहन चेकिंग: बैंकों के बाहर खड़े वाहनों और संदिग्ध वाहन चालकों की भी गहन चेकिंग की गई