सुलतानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

1. अखंडनगर में आधी रात मुठभेड़: 6 मुकदमों वाला शातिर गोकश ढेर, तमंचा-बलेनो बरामद 

सुलतानपुर “गोकशी के कारोबारियों पर सुलतानपुर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।” 18/19 मई की रात 1:15 बजे थाना अखंडनगर पुलिस और गोकशी के वांछित शातिर बदमाश के बीच खूनी मुठभेड़ हो गई।  

पुलिस को सूचना मिली कि जौनपुर का कुख्यात गोकश मोहम्मद आसिफ इलाके में छिपा है। टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से घायल होकर बदमाश जमीन पर गिर पड़ा।  

गिरफ्तार शातिर

मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद मुजफ्फर, घोषपुर, शाहगंज, जौनपुर

खुलासा

आरोपी के ऊपर गोकशी के *6 संगीन मुकदमे* पहले से दर्ज हैं। हाल ही में जयसिंहपुर में हुई गोकशी की वारदात में भी इसका नाम सामने आया था।

बरामदगी का जखीरा

1. बलेनो कार – गोकशी में इस्तेमाल होने वाली ‘चलती-फिरती बूचड़खाना’

2. 315 बोर तमंचा + 1 जिंदा कारतूस

घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी अखंडनगर में भर्ती कराया गया है। इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में। 

2. दोस्तपुर के भट्टे पर खूनी संघर्ष: ईंटों की जगह चले लात-घूंसे, 1 की हालत नाजुक, 2 धराए 

सुलतानपुर। ईंट भट्टे पर मजदूरी करने आए मजदूर आपस में ही खून के प्यासे हो गए। 18 मई को थाना दोस्तपुर के ताजुद्दीनपुर गांव में भट्टे पर काम करने वाले लेबरों के बीच ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि एक युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा है।  

मामूली कहासुनी ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि लाठी-डंडे चल गए। जयकिशन को गंभीर चोटें आईं, हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं *अमन* का इलाज सीएचसी में चल रहा है।  

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से ही दो हमलावरों को दबोच लिया। भट्टे पर दहशत का माहौल, पर पुलिस की मौजूदगी से हालात काबू में !!

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top