[mur_login_icon]

सुलतानपुर बना खेलों का केंद्र, पुलिस लाइन्स में शुरू हुई लखनऊ जोन की भव्य प्रतियोगिता

सुलतानपुर जिले में पुलिस लाइन्स परिसर में 27वीं अंतर-जनपदीय (लखनऊ जोन) वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी सुलतानपुर पुलिस कर रही है।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Indrajeet Singh (जिलाधिकारी सुलतानपुर) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को सफलता की कुंजी बताया। पुलिस अधीक्षक Charu Nigam इस प्रतियोगिता की सचिव हैं और उनके निर्देशन में सुलतानपुर पुलिस ने खेल आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वार्षिक कैलेंडर के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट में लखनऊ जोन के 9 जनपदों की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 110 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top