img 20250812 wa0011

सुल्तानपुर।करंट लगने से युवक की मौत,घर में मचा कोहराम।धम्मौर थाना क्षेत्र के बनकेपुर गांव में बीती रात करंट लगने से युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान लईक अहमद पुत्र सनाउल्ला के रूप में हुई है। घटना रात लगभग 10:30 बजे घर के पास हुई,जब किसी कारणवश लईक को करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लईक अहमद अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। वे ट्रक चलवाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। थानाध्यक्ष धम्मौर अंजू मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।\"\"

 

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top