
सुल्तानपुर।दोस्तपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में पीआरडी पर तैनात होमगार्ड राम दयाल सिंह उर्फ आरडी सिंह (46) निवासी बनगवाडीह,अखंडनगर की मौत हो गई। वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे।बढ़ोली गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में गले में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उनकी जान चली गई। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।