सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) 2026 का परिणाम घोषित होते ही जिले की छात्रा मरियम तुफैल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है।

सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) 2026 का घोषित होते ही जिले की छात्रा मरियम तुफैल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है। बल्दीराय तहसील के पारा बाजार निवासी मरियम, पुत्री तुफैल अहमद उर्फ कुन्नू, ने सभी विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।उन्हें हिंदी में 82, अंग्रेजी में 88, विज्ञान में 87 तथा सामाजिक विज्ञान व उर्दू में 81-81 अंक मिले हैं। होम साइंस में 77 अंक प्राप्त हुए। अधिकांश विषयों में A2 ग्रेड मिलने से उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।रिजल्ट जारी होते ही परिवार व विद्यालय में खुशी का माहौल है। माता शहनूर बानो व पिता तुफैल अहमद ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top