सेवा और समर्पण की मिसाल बना संकल्प अन्न क्षेत्र

वाराणसी। संकल्प संस्था द्वारा संचालित “संकल्प अन्न क्षेत्र” द्वारा शनिवार को खिचड़ी प्रसाद, छाछ वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। चौक क्षेत्र स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा का लाभ प्राप्त किया।

भीषण गर्मी के बीच संस्था के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लोगों को खिचड़ी प्रसाद, छाछ एवं शीतल जल वितरित किया। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस सेवा प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित में अनुकरणीय पहल बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सेवा शिविर का लाभ लेने पहुंचे। यह सेवा देर तक चलती रही।

संकल्प संस्था बीते कई वर्षों से काशी में सेवा और सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार संचालित हो रहा यह अभियान जरूरतमंदों, राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए सहयोग का सशक्त माध्यम बन चुका है। संस्था विभिन्न पर्वों एवं विशेष अवसरों पर भी सेवा कार्यों का आयोजन करती रहती है।

संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि काशी की पहचान सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण से है। हमारा प्रयास है कि यह सेवा अभियान आगे भी सतत चलता रहे और समाज में सहयोग तथा संवेदना की भावना को और मजबूत करे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर अनिल द्विवेदी, श्रीमती डॉ शशि द्विवेदी, संजीव कपूर, राजकपूर, पीकू जी, दीपक बहल एवं श्रीमती मृदुला रानी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), अजीत अग्रवाल (पटना), रेनू अग्रवाल (पटना), गीतिका जैन, संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top