
हरहुआ। क्षेत्र में सेवा में अग्रणी भूमिका ,जनहित सेवा में कार्यरत’ दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, सरायकाजी, हरहुआ में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सिंग ऑफिसरों के सम्मान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग कर्मियों के सेवा, समर्पण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना रहा
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ0 राकेश सिंह ने कहा कि नर्सें सेवा, समर्पण और करुणा की प्रतीक हैं तथा समाज को स्वस्थ बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सेवा भाव, अनुशासन एवं मानवता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर डाली एवं विनय कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं मरीजों के प्रति सेवा भावना के लिए हॉस्पिटल के चेयरमैन द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर नर्सिंग ऑफिसरों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा का दायित्व निभाना उनका अंतिम लक्ष्य है और वे डिजिटल युग में भी अपनी सेवाओं को और बेहतर ढंग से समाज तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अभिनव कुमार राय, डॉ. मनीष कुमार उपाध्याय, डॉ. पलक खेमका, डॉ. अनुप मिश्रा, संस्था के निदेशक विनय सिंह, परामर्श चिकित्सक डॉ. भरत तिवारी, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट मीनू मौर्या सहित सभी नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सों के प्रति सम्मान, आभार और उनके अमूल्य योगदान को पहचानने का अवसर है। समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में नर्सों की भूमिका अतुलनीय है तथा उनकी मेहनत, त्याग और समर्पण के लिए हम सभी उनके ऋणी हैं। नर्स सेवा धर्म के द्वारा लोगों को जीवन और सम्मान देने का कार्य करती हैं।