[mur_login_icon]
img 20250806 wa0039

स्कूल की छत से गिरा दिव्यांग पंचायत कर्मी,सिर में गंभीर चोटें, 24 टांके लगे।

बल्दीराय विकास खंड के कस्बा माफियात गांव में प्राथमिक विद्यालय की छत साफ करते समय दिव्यांग पंचायत कर्मी विजय कुमार छत से फिसलकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और डॉक्टरों ने 24 टांके लगाए।

\"\"

घायल को पहले पारा बाजार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। सफ़ाई कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के एक अध्यापक ने जबरन दिव्यांग कर्मचारी से छत की सफाई कराई,जिससे यह दुर्घटना हुई।सूचना पर एडीओ पंचायत दयावंत सिंह सहित दर्जनों पंचायत कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। घटना के बाद पंचायत कर्मियों में भारी आक्रोश है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top