स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग का ग्यारहवां दिन।

अश्वनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की जोड़ी बनी युगल स्पर्धा की विजेता।

मिश्रित युगल में कृष्ण दयाल यादव,आर्या यादव, शिवदयाल यादव एवम काब्या सेठ,अभिषेक विश्वकर्मा और रितंभरा के युगल को मिली सेमीफाइनल में जगह।

 

कल 4 जून को होगा महिला और पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला।

सांय 6 बजे किया जाएगा पुरस्कार वितरण

वाराणसी 3 जून। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के ग्यारहवें दिन ईश्वर के फाइनल युगल मुकाबले के अलावा मिश्रीत युगल के कुल 10 मैच खेले गये।

आज खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल में दो बेहद मजबूत जोड़ियों के बीच तीन सेटों का जोरदार मुकाबला देखने को मिला जिसमें अश्वनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की जोड़ी ने बराबर की प्रतिद्वंद्वी गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव की जोड़ी को 19-18,17-18 और25-10 से पराजित करके पुरुष युगल का विजेता होने का गौरव हासिल कर लिया।

आज खेले गए मिश्रित युगल के लीग मैचों में अभिषेक विश्वकर्मा और रितंभरा की जोड़ी ने अश्वनी मौर्या और अंजलि गुप्ता के युगल को 25-5,24-7 से , अश्विनी मौर्या और अंजली गुप्ता की जोड़ी ने श्री प्रसाद और सौम्या यादव की जोड़ी को 25-17 और 24- 7 से, अभिषेक विश्वकर्मा और ऋतंभरा की जोड़ी ने श्री प्रसाद और सौम्या यादव की जोड़ी को 22-13, 18 -16 से, गौरव गुप्ता और हरियाली सिंह के युगल ने अश्वनी मौर्य और अंजली गुप्ता के युगल को 25- 10 और 20 -12 से और अभिषेक और रितंभरा की जोड़ी ने गौरव गुप्ता और हरियाली सिंह की जोड़ी को 22-11,20-10 से ग्रूप ए0 में हराया , तो वहीं ग्रूप बी0 के लीग मैचों में

कृष्ण दयाल यादव एवं आर्य यादव की जोड़ी ने शिवदयाल यादव एवं काव्य सेठ की जोड़ी को 257 248 से अश्विनी चक्रवाला और जागृति सोने की जोड़ी ने शिवदयाल यादव एवं काव्य सेठ की जोड़ी को 17 -14, 15 -10 से, वैभव सिंह एवं रिषिता केसरी की जोड़ी ने अश्वनी चक्रवाल और जागृति सोनी की जोड़ी को 22 – 21 ,25- 20 से,शिवदयाल यादव एवं काव्या सेठ की जोड़ी ने वैभव सिंह एवं रिषिता केसरी की जोड़ी को 14- 12, 18- 10 से, और कृष्ण दयाल यादव एवं आर्या यादव की जोड़ी ने वैभव सिंह एवं रिषिता केसरी की जोड़ी को 13- 12 और 17-10 से पराजित किया।

अंततः लीग मैचों में मिले अंकों के आधार पर कृष्ण दयाल यादव और आर्या यादव की जोड़ी और , शिवदयाल यादव एवं काव्य सेठ की जोड़ी ने ग्रूप ए0 से जहां सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो वहीं ग्रुप बी से अभिषेक विश्वकर्मा और ऋतंभरा की जोड़ी ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और इस प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी मौर्या की देखरेख में अम्पायर, , हरियाली सिंह, हर्षित केसरी, वैभव नारायण सिंह, अश्वनी मौर्या ,गौरव गुप्ता, श्रीप्रसाद सोनी , जागृति सोनी, अंजली गुप्ता और प्रियांशु यादव कृष्ण दयाल यादव, ने किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493