स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग सम्पन्न।           

रंगारंग समापन समारोह में दोनों वर्ग के एकल स्पर्धा के 1 से 8 तक रैंकिग बनाने वाले और युगल और मिश्रित युगल में प्रथम चार में स्थान बनाने वाले प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत।

वाराणसी 5 जून। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही  पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति 12 दिवसीय जिला कैरम लीग का

का हुआ आज रंगारंग समापन।

आज खेले गए पुरुष वर्ग एवं महिला एकल के प्रतिष्ठित फाइनल मैचों में सौम्या यादव ने रितम्भरा को दो संघर्ष पूर्ण सेटों में 22-16,18-13 से पराजित करके महिला चैम्पियन बनीं।

तो वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में शिवदयाल यादव ने गौरव गुप्ता को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में 2-25, 25-15 और 17-7 से पराजित करके प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव अर्जित किया

मिश्रित युगल का फाइनल मुकाबला शिवदयाल यादव और काब्या सेठ की जोड़ी के नाम।

इन्होंने फाइन में कृष्ण दयाल यादव और आआर्या यादव की जोड़ी को सीधे दो सेटों में 25-6,22-9 से पराजित किया।

फाईनल से पूर्व खेले गये सेमीफाइनल मैचों में शिवदयाल यादव ने अश्वनी मौर्या को 25- 6,25-19 से ‌‌ और गौरव गुप्ता ने कृष्ण दयाल यादव को तीन सेटों के बेहद कड़े मुकाबले में 17-25, 22-21 और 16-13 से हराकर फाईनल में शानदार प्रवेश प्राप्त किया।

इससे पहले खेले गये पुरुष वर्ग के चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शिवदयाल यादव ने जमुनाधर गुप्ता को 5-22, 25-7 और 25-5 से, कृष्ण दयाल यादव ने अश्विनी चक्रवाल को 25-11,16-14 से, अश्वनी मौर्या ने अभिषेक विश्वकर्मा को 24-19, 19-140से, और , गौरव गुप्ता ने हर्षित केशरी को 25-9,11-19,25-7 से हराकर सेमीफाइनल तक का सफर पूरा किया।

आज ही खेले गये मिश्रित युगल के दोनों सेमीफाइनल मैचों में शिवदयाल यादव और सौम्या यादव के युगल ने अभिषेक और रितम्भरा की जोड़ी को 25-10 ,21-90 से और कृष्ण दयाल यादव और आर्या यादव की जोड़ी ने गौरव गुप्ता और हरियाली सिंह की जोड़ी को 25-725-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश पाने में कामयाब रही।

मैच समाप्ति के तुरंत बाद में हुये पुरस्कार वितरण और समापन समारोह में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के बाद अपने सम्बोधन में इस बारह दिवसीय प्रतियोगिता को बेहद कामयाब और इसमे प्रतिभाग करने वाले उन सभी खिलाड़ियों के लिये अत्यंत फायदेमंद बताया जिन्हें इस माह के अन्त में नोयेडा में होने वाले आल इंडिया प्राइज मनी कैरम टूर्नामेंट में मैच खेलने जाना है , उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी जताया और इस‌ प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल, चीफ रेफरी रमेश कुमार वर्मा सहित सभी अन्य सभी निर्णायकों और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

समापन समारोह का संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सहायक सचिव और वरिष्ठ खिलाड़ी अशोक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल ने और मैचों का परिणाम की घोषणा चीफ रेफरी रमेश वर्मा ने किया इस अवसर पर भारी तादात में तमाम महिला पुरुष खिलाड़ी और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और इस प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल की देखरेख में अम्पायर, रेणुका राय,हरियाली सिंह, हर्षित केसरी, विनोद यादव,वैभव नारायण सिंह, श्रीप्रसाद सोनी , जागृति सोनी, अंजली गुप्ता और प्रियांशु यादव , मोहम्मद अजमल वारसी ने किया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

64
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top