स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग का दसवां दिन।रितंभरा और सौम्या यादव महिला एकल के फाइनल में।

पुरूष एकल- के ग्रुप ए० से शिवदयाल यादव और अश्वनी मौर्या और ग्रूप डी० से अश्वनी चक्रवाल और हर्षित केशरी ग्रूप सी0 से गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहते हुये नाक आउट अर्थात क्वार्टर फाइनल में।

वाराणसी २ जून। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही * पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के दशवें दिन महिला युगल के दो और पुरुष एकल के 5 कुल मिलाकर 7 मैच खेले गये जिनके परिणाम इस प्रकार रहे –

आज खेले गये महिला वर्ग के दोनों एकल सेमीफाइनल के मैचों में अब तक सभी एकल युगल मैचों में अविजित सीनीयर नेशनल खिलाड़ी रितंभरा ने आर्या यादव को दो सीधे और आसान सेटों में 23-5, और 25=7 से और जूनीयर नेशनल युवा खिलाड़ी

सौम्या यादव ने रिषिता केशरी को‌ दो सीधे आसान सेटों में 24-7 और 25-13 से पराजित करके फाइनल में शानदार प्रवेश प्राप्त किया।

पुरुष एकल मुकाबले के ग्रूप ए0 और डी0 से क्रमशः शिवदयाल यादव और अश्विनी मौर्य तथा अश्विनी चक्रवर्ती और हर्षित केसरी अपने अपने ग्रूप के प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहते हुए अंतिम आठ के लिए क्वालीफाई करने में सफल।

आज खेले गये पुरुष एकल लीग के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे –

सीनियर खिलाड़ी अशोक कुमार सिंह अपना दूसरा लीग मैच में अनुभवी विनोद यादव को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में 12-21,19-10 और 25-10 से पराजित कर जीत लिया पर तीसरे और अंतिम लीग मैच में युवा और अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी गौरव गुप्ता के हाथों दो सीधे सेटों में 19-8 और 24-16 से पराजित हो कर प्रतियोगिता से बाहर हो गये।

आज ही खेले गये तीन अन्य अन्य महत्वपूर्ण लीग मैचों में प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी कृष्ण दयाल यादव ने बेहद अनुभवी सीनियर खिलाड़ी विनोद यादव को 25-7और 24-9 से हराकर नाक आउट दौर में प्रवेश कर लिया तो वहीं अनुभवी सीनियर खिलाड़ी अभिषेक विश्वकर्मा ने युवा नूरैन खान को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में18-21,17-16 और 25-16 से हरा दिया तो अगले लीग मैच में अनुभवी खिलाड़ी जमुनाधर गुप्ता ने भी नूरैन खान को दो सीधे सेटों 19-12, 25-14 से पराजित कर उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

आज के मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और इस प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक श्री रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल की देखरेख में अम्पायर, हरियाली सिंह, हर्षित केसरी, वैभव नारायण सिंह, अश्वनी मौर्या ,गौरव गुप्ता, श्रीप्रसाद सोनी , जागृति सोनी, अंजली गुप्ता और प्रियांशु यादव ने किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493