हज मुबारकबाद के बहाने सियासी संदेश: इसौली में पप्पू रिजवान ने बढ़ाई दावेदारी

अखिलेश यादव संग तस्वीर वाला पोस्टर चर्चा में,2027 चुनाव की तैयारी के संकेत

सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। सपा नेता पप्पू रिजवान द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को मुबारकबाद देने के लिए जारी किया गया पोस्टर अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया है। पोस्टर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पप्पू रिजवान की तस्वीर, सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल और पार्टी का नाम प्रमुखता से दर्शाया गया है, जिससे इसे सामान्य शुभकामना संदेश के बजाय सियासी ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

पोस्टर में लिखा गया है कि अल्लाह तआला आपकी हज को कबूल फरमाए और सफर आसान करे,अपनी दुआओं में हमें भी याद रखें।हज जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर इस संदेश के जरिए पप्पू रिजवान ने मुस्लिम समाज के बीच अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई है।राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसौली में सपा के संभावित दावेदारों ने अभी से अपनी-अपनी जमीन मजबूत करनी शुरू कर दी है। टिकट को लेकर कई नामों की चर्चा के बीच पप्पू रिजवान का यह पोस्टर उनकी दावेदारी को खुला संकेत माना जा रहा है। अखिलेश यादव के साथ तस्वीर लगाकर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से अपनी निकटता का संदेश देने की कोशिश की है।इसौली विधानसभा में मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में माने जाते हैं। ऐसे में हज मुबारकबाद के बहाने जारी इस पोस्टर को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। क्षेत्र में पोस्टर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और सपा कार्यकर्ताओं के बीच भी इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है।कुल मिलाकर, हज मुबारकबाद का यह पोस्टर इसौली की सियासत में पप्पू रिजवान की बढ़ती सक्रियता और 2027 चुनाव के लिए उनके मजबूत इरादों का संकेत दे रहा है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493