[mur_login_icon]

हरहुआ हनुमान मंदिर पर पार्श्व गायिका आशा भोंसले को व्यापारियों ने दी श्रध्दांजलि।

वाराणसी। पार्श्व गायन के क्षेत्र में गीतों को कंठ देकर लोगों के दिलों में राज करने वाली पार्श्व गायिका आशा भोंसले 92 वर्ष की स्मृति में हरहुआ मन्दिर पर शोक सभा कर हरहुआ व्यापार मंडल के व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी। हरहुआ व्यापार मंडल के महामंत्री जय श्री राम सेवा संस्थान हरहुआ मन्दिर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत के गीतों की मशहूर दिग्गज सिंगर जो बहुमूल्य सिंगर अपने बीच नहीं रहीं लेकिन उनकी यादें गीतों की स्वर देश की जनता को सदैव याद करती रहेगी। कैंडिल जलाकर स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित लोगो ने सच्ची श्रद्धांजलि दी। उनकी चर्चित भजन- गीत चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है……। अम्बे तू है जगदम्बे जय दुर्गे काली हम सब आरती उतारे…..। फिल्मी गीतों में -चूरा लिया है तुमने जो……।पिया तू अब तो आजा… जैसे गीत सुनकर मन को सुकून मिलता है। प्रमुख रूप से अभय मौर्य,सचिन दुबे,राकेश गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता,अनिल जायसवाल,आशीष गुप्ता,पप्पू गुप्ता,सोनू गुप्ता,जयचंद मोदनवाल,दीवाकर सिंह,रमेश कुमार ,नन्दलाल गुप्ता सहित कई लोग शामिल रहे। आशा जी के याद में उनकी गीतों का प्रसारण कर उनकी यादगार को अमर बनाया गया।मन्दिर प्रांगण में उनके भक्ति व भावना प्रधान आधारित गीतों का शाम में प्रसारण किया जाएगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top