[mur_login_icon]

हलियापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया।

हलियापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया।जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग स्थित गोमती नदी के आमघाट पुल से एक अज्ञात युवक ने नदी में छलांग लगा दी,जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकलवाया,लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।थाना प्रभारी वंदना अग्रहरी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।युवक की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आमघाट पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top