1– डायट वाराणसी में ” फोकस्ड स्कूल इंटरवेंशन” कार्यक्रम हेतु परिचयात्मक सत्र का हुआ आयोजन।

वाराणसी — जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अनुराग श्रीवास्तव के निर्देशानुसार गुरुशाला कार्यक्रम जो कि वोडाफोन, आइडिया फाउंडेशन की एक पहल है, और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद वाराणसी के चयनित विकासखण्डों- काशी विद्यापीठ, पिण्डरा, आराजी लाइन एवं सेवापुरी के शिक्षकों हेतु फोकस्ड स्कूल इंटरवेंशन कार्यक्रम का एकदिवसीय परिचयात्मक सत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ (डायट सारनाथ वाराणसी) में बुधवार को डायट के प्राचार्य उमेश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य शिक्षकों को कार्यक्रम की रूपरेखा उद्देश्यों एवं गतिविधि आधारित अंग्रेजी शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना था। उन्मुखीकरण के दौरान शिक्षकों द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए अंग्रेजी भाषा शिक्षण के लिए हैंड्स आन लर्निंग एक्टिविटीज तैयार की गयी तथा कक्षा में उनके प्रभावी उपयोग पर चर्चा भी किया गया। विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सहयोगात्मक शिक्षण वातावरण विकसित करने पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा सत्र को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए गतिविधि आधारित शिक्षण को बच्चों की भाषा सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने वाला बताया गया। गुरुशाला (प्रथम संस्था) द्वारा संचालित यह पहल विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस कार्यक्रम में गुरूशाला टीम से लाबुनी, पूजा यादव और विवेक कुमार शुक्ल आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

7775078405805895489
59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top