भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काशी आगमन पर युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत।

वाराणसी आज दिनांक 28 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम बार वाराणसी आगमन पर महानगर युवा मोर्चा द्वारा उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के निर्देशानुसार आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में काशी के युवाओं का जोश सातवें आसमान पर दिखा। जगह जगह नितिन नवीन का कट आउट लगा हुआ था।

तथा पूरा रास्ता भाजपा के झंडे से पटा हुआ था। जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला संत अतुलानंद स्कूल के समीप पहुँचा, पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘नितिन नवीन जिंदाबाद’ और ‘नरेंद्र मोदी-योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच गुलाब की पंखुड़ियों की भारी वर्षा कर अपने जनप्रिय नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित युवा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन जी के कुशल मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा और शक्ति प्राप्त होगी। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकासोन्मुखी कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित रहेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजत जायसवाल, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, सुयश अग्रवाल, साहिल सोनकर, युग तिवारी, सिद्धेश जिंदल, शैलेन्द्र मौर्य, ओम तिवारी, अवनीश श्रीवास्तव, विवेक सिंह सोनू, अमन सिंह, अमित सिंह पीयूष, रवि शंकर पटेल, अमन केशरी,मधुकर चित्रांश, जेपी सिंह, अरविंद सिंह,अशोक कुमार एडवोकेट आदि रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493