img 20250813 wa0046

13 अगस्त 1980 \” मुरादाबाद ईदगाह गोली कांड \” में हुए शहीदों के लिए इंसाफ़ का मुतालबा. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौसर हयात ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

13 अगस्त 1980 को मुरादाबाद ईदगाह गोली कांड में सैकड़ों मासूम व बेगुनाह लोगों को ईदगाह में नमाज़ पढ़ते हुए शहीद कर दिया गया था जिसमें मासूम बच्चे भी शहीद हुए थे. यह एक सांम्प्रदायिक दंगा नहीं था बल्कि पुलिस व प्रशासन द्वारा मुसलमानों के खिलाफ़ एक नियोजित दमनात्मक व ज़ालिमाना कार्यवाही थी।

\"\"

इस ईदगाह गोली कांड की जांच के लिए जस्टिस एम पी सक्सेना आयोग का गठन किया गया था जिसकी रिपोर्ट चालीस वर्षों बाद यूपी सरकार द्वारा सदन में रखी गई है जिसमे प्रशासन व पुलिस को क्लीन चिट दी गई है जबकि मुस्लिम लीग के डॉ शमीम अहमद खान को मुल्जिम बनाया गया है । ये रिपोर्ट सरासर झूठे तथ्यों पर आधारित है तथा असल मुजरिम पुलिस व प्रशासन को बचाने के लिए बनाई गई है । मुस्लिम लीग इस रिपोर्ट को रद्द करती है ।

 

आज 45 वर्ष गुज़रने के बाद भी इन मज़लूमों को कोई इंसाफ़ नहीं मिला. न तो गोली कांड के मुजरिमों को कोई सज़ा मिली और न ही शहीदों के वारिसान को कोई मुआवजा दिया गया. एक संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक देश के लिए यह बड़ी शर्मनाक स्थिति है. केवल मुरादाबाद ही नहीं बल्कि मुज़फ्फरनगर नसबंदी कांड 1976, मेरठ के मलियाना हाशिमपुरा कांड 1987 के मज़लूमो को भी आज तक कोई इंसाफ़ नहीं मिला. आज तक देश में जितनी भी सरकारें आई है उन्होंने भी इन मज़लूमों को इंसाफ़ देने के लिए कुछ नहीं किया.

 

इस मामले में ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 23.02.2015 उत्तर प्रदेश शासन को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिस पर उत्तर प्रदेश शासन ने पत्र दिनांक 25.02.2015 को आवश्यक कार्यवाही हेतु लिखा । द्वारा निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश

तत्पश्चात अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश ने पत्र दिनांक 23.10.2015 द्वारा जिलाधिकारी मुरादाबाद को अवगत कराया गया जिसके संदर्भ में जिलाधिकारी मुरादाबाद द्वारा पत्र संख्या 2043/न्याय सहा -2/2015 दिनांक 05.01.2016 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद को वैधानिक कार्यवाही के लिए लिखा गया ।

 

पुनः अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अक्तूबर 2022 में अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतु लिखा गया । तब राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पत्र दिनांक 06.12.2022 द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतु तथा की गई कार्यवाही से शिकायतकर्ता को अवगत करने हेतु निर्देशित किया गया । अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है । परन्तु इस मामले

 

मुस्लिम लीग सरकार द्वारा मुसलमानों के साथ किये जारहे पक्षपात पर विरोध प्रकट करती है और मुतालबा करती है कि……

 

जाए. 1 – मुरादाबाद ईदगाह गोली कांड 13 अगस्त 1980 की उच्च स्तरीय अदालती जांच कराई

 

2- इस गोली कांड के मुजरिमों के ख़िलाफ़ मुक़दमे क़ायम कर कार्यवाही की जाए. 3- इस गोली कांड के शहीदों के वारिसान को उचित मुआवजा दिया जाए. 4- इन शहीदों के वारिसान को सरकारी नौकरियां दी जाए.

 

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे मुतालबात पर विचार किया जायेगा. धन्यवाद.

 

कौसर हयात ख़ान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

इशरत हुसैन एड जिलाध्यक्ष

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top