16 मार्च को श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज में वृहद रोजगार मेला,5000 पदों पर होगी भर्ती

सुल्तानपुर।जिले के युवाओं के लिए 16 मार्च को श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।यह मेला श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मेले में 100 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।इसमें 8वीं से परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।चयनित युवाओं को 18 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है।आयोजकों के अनुसार रोजगार मेले में प्रतिभाग और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी।अभ्यर्थियों से सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र,पहचान पत्र और बायोडाटा की प्रतियां साथ लाने की अपील की गई है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top