img 20250909 wa0354

17 सितंबर को इसौली में सुभासपा की विशाल जनसभा

\"\"

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर होंगे मुख्य वक्ता

 

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के वलीपुर बाजार खेल मैदान में आगामी 17 सितंबर को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की विशाल जनसभा आयोजित होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर तथा अरविंद राजभर जनसभा को संबोधित करेंगे।पार्टी के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने कुड़वार ब्लॉक सभागार में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुभासपा लगातार अति पिछड़े, गरीब और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद कर रही है और हर शोषित को न्याय दिलाना ही पार्टी का लक्ष्य है।बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने कहा कि आज़ादी से अब तक भाजपा को इसौली विधानसभा से केवल दो बार ही विजय मिली है। इस बार प्रयास है कि एनडीए गठबंधन के सहयोग से इसौली में जीत सुनिश्चित हो। उनके सुभासपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने साफ किया कि अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, इसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं करेंगे।सुभासपा के जिला संगठन मंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है। पार्टी जिले की किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ने को पूरी तरह तैयार है। यदि इसौली से अवसर मिला तो सुभासपा भारी मतों से विजय हासिल करेगी।इस मौके पर कुड़वार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह,प्रदेश सचिव निलेश यादव,जिला प्रमुख महासचिव संतोष राणा, प्रदीप कुमार पीटर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top