नई दिल्ली/सुल्तानपुर : राजनाथ सिंह से मिले भाजपा नेता शिवकुमार सिंह व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि।
भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि और सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

