आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच, खंड अंबाला-2 के प्रांगण में संकुल मुखिया श्रीमती रेखा जी की अध्यक्षता एवं राजकीय
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच के प्रधानाचार्य श्री रमेश गोयल जी के मार्गदर्शन में संकुल स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम के निर्देशानुसार विभिन्न समूहों जिसमें समूह एक में कक्षा चौथी व पांचवीं, समूह दो में कक्षा छठी से आठवीं तथा तीसरे समूह में कक्षा नौवीं […]

