2027 की तैयारी में सपा का शक्ति प्रदर्शन,इसौली में शकील अहमद का सघन जनसंपर्क

सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इसौली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने शुक्रवार को 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी शंखनाद कर दिया।उन्होंने इस्लामगंज, मीरापुर, कुडवार, बरासिन, हेमनापुर, वलीपुर, इब्राहिमपुर, अलियाबाद, चक सत्तर, सोनबरसा, पारा, अरवल, सैनी, अशरफपुर, चक शिवपुर और अझुई सहित कई ग्राम सभाओं में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत कर समर्थन का भरोसा दिलाया।अभियान में वस्सन ख़ान लाहुती, गरीब ख़ान, कसीर अहमद एडवोकेट, सलमान, अशरफ, अजमल, राजकुमार यादव, प्रदीप यादव, रमेश कनौजिया, दिनेश मिश्रा, सुनील शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, अनिल मिश्रा, राघव राम पांडेय, उमाकांत यादव, मनोज त्रिपाठी, बबलू मिश्र, रवि त्रिपाठी, अनिल शर्मा, रमेश सरोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।जनसंपर्क के क्रम में रमजान माह के अवसर पर आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही रवनिया पश्चिम में एक वैवाहिक प्रीतिभोज में शामिल होकर सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया।शकील अहमद ने कहा कि जनता का मिल रहा अभूतपूर्व स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में इसौली की जनता विकास, भाईचारे और परिवर्तन की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top