28 वर्ष बाद वाराणसी को मिला रोटारैक्ट मण्डल प्रतिनिधि, रोट. कुशाग्र मिश्र बने सबसे युवा डी.आर.आर.

वाराणसी/लखनऊ में आयोजित रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में सत्र 2027-28 एवं 2028-29 हेतु रोटारैक्ट मण्डल प्रतिनिधि (डी.आर.आर.) चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

सत्र 2027-28 के चुनाव में रोट. विवेक राजपूत ने अपने प्रतिद्वंदी रोट. तैयब को 21-5 मतों के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। वहीं सत्र 2028-29 के लिए वाराणसी से 28 वर्षों बाद रोट. कुशाग्र मिश्र निर्विरोध रूप से रोटारैक्ट मण्डल प्रतिनिधि चुने गए। वे डिस्ट्रिक्ट 3120 के सबसे युवा डी.आर.आर. बनने का गौरव भी प्राप्त कर चुके हैं। इससे पूर्व वाराणसी से अंतिम बार पूर्व डी.आर.आर. रोट. अजीत मेहरोत्रा ने इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया था।

जैसे ही मण्डलाध्यक्ष रो. आशुतोष अग्रवाल ने दोनों विजेताओं के नामों की घोषणा की, सम्मेलन स्थल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। सैकड़ों रोटारैक्ट एवं रोटरी सदस्यों ने दोनों विजेताओं को मालाओं से लादकर शुभकामनाएँ दीं। विभिन्न क्लब अध्यक्षों एवं सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य जश्न मनाते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मण्डलाध्यक्ष के रूप में रो. वी.एन. सिंह, रो. आगा जी, रो. के.के. श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं नवनियुक्त मण्डलाध्यक्ष के रूप में रो. दिनेश गर्ग एवं रो. मंकेश्वर नाथ पांडेय सहित पूज्य श्री श्री 1008 डॉ सचिन्द्र नाथ जी महाराज आशीर्वाद स्वरूप उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों ने दोनों विजेताओं को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का विश्वास व्यक्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top