3-मण्डलीय मनोविज्ञान केन्द्र में 183 छात्र व छात्राओं को परीक्षा के प्रति किया तनावमुक्त

वाराणसी एलटी कॉलेज अर्दली बाजार परिसर स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र वाराणसी में शुक्रवार को संचालित हेल्प डेस्क में कुल 183 छात्राओं को बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षा के नाम से उत्पन्न भय तनाव परीक्षा की तैयारी करने हेतु परीक्षा में असफलता का डर आत्मविश्वास की कमी होने जैसी समस्याओं को मनोवैज्ञानिक अथवा परामर्शदाता डॉक्टर बनानी घोष 6394283914 व प्रवक्ता जितेंद्र कुमार 9140269477 द्वारा परामर्श देकर परीक्षा के प्रति तनाव मुक्त किया गया। इस संबंध में मनोवैज्ञानिक डा. बनानी घोष द्वारा बताया गया कि यह मनोवैज्ञानिक हेल्प डेस्क बोर्ड की परीक्षा हेतु पिछले काफी दिनों से चलाया जा रहा है। प्रतिदिन 25 से 30 छात्र व छात्राओं की काउंसलिंग कर उन्हें परीक्षा के प्रति उत्साहित करते हुए तनाव मुक्त किया जा रहा है। इससे उन छात्रों को काफी राहत भी मिली है। यह मनोवैज्ञानिक हेल्प डेस्क परीक्षा काल तक निरंतर चलता रहेगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top